Home छत्तीसगढ़ 15 अगस्त को बंद रहेंगी पशुवधशालाएं और मांस की दुकानें…

15 अगस्त को बंद रहेंगी पशुवधशालाएं और मांस की दुकानें…

5
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 13 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में संचालित सभी पशुवधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को 15 अगस्त 2026 को पूर्णतः बंद रखा जाएगा.

नगर निगम ने इस संबंध में सभी पशुवधशाला संचालकों एवं मांस विक्रेताओं को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि उक्त दिन किसी भी प्रकार का पशुवध नहीं किया जाएगा और न ही मांस का विक्रय किया जाएगा.

निगम ने स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त को यदि किसी दुकान में मांस का विक्रय पाया गया तो संबंधित दुकान से मांस जब्त कर संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम ने सभी संबंधित संचालकों एवं दुकानदारों से निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here