Home राष्ट्रीय समाचार विधानसभा घेराव के बाद छात्रों पर FIR: 100 नामजद, 500 अज्ञात, ABVP...

विधानसभा घेराव के बाद छात्रों पर FIR: 100 नामजद, 500 अज्ञात, ABVP ने देशभर में आंदोलन का किया ऐलान

1
0

आकाशवाणी.इन

रांची। झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प अब बड़ा मुद्दा बन गई है। घटना के बाद रांची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करीब 100 लोगों को नामजद और 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों को आरोपी बनाया गया है.

पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और उपद्रव समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।अब पुलिस CCTV कैमरों, प्रदर्शन के वीडियो और सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों के जरिए अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है। जांच के दौरान और लोगों को भी आरोपी बनाया जा सकता है.

छात्रों का आरोप- शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुआ बल प्रयोग

पुलिस कार्रवाई के बाद छात्र संगठनों ने विरोध जताया है। छात्रों का कहना है कि वे JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। छात्रों ने आरोप लगाया कि विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया। दूसरी ओर पुलिस का दावा है कि स्थिति बिगड़ने पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई.

ABVP ने खोला मोर्चा

मामले को लेकर ABVP ने देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन के मुताबिक झारखंड के छात्रों के मुद्दे को लेकर देशभर के 1,200 से अधिक विश्वविद्यालयों और हर जिले में प्रदर्शन किया जाएगा.

CBI जांच की मांग

ABVP ने JPSC-JSSC समेत भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच कराने की मांग की है। संगठन ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। अब इस पूरे मामले में एक तरफ पुलिस की FIR और जांच आगे बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ छात्र संगठन CBI जांच और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन को देशव्यापी रूप देने की तैयारी में हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here