Home कोरबा न्यूज़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता...

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

3
0

आकाशवाणी.इन

अजगरबहार। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहार में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ प्राचार्य अनुपमा राजवाड़े के मार्गदर्शन में मनाया गया.
कार्यक्रम में सरपंच नारायण सिंह राज, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष अमरसिंह कंवर ,सदस्य लवभूषण प्रताप सिंह,सहित गणमान्य नागरिक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभातफेरी के बाद ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया.
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, गीत , कविता, रंगोली एवं अन्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल किया.
अपने संबोधन में अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम में व्याख्याता गण लखनलाल डहरिया, मानसिंह राठिया, सुभाषचंद्र महतो, गिरधारीलाल यादव,के.बी.निमजा, नेहारानी राठौर,अमरसिंह खुराना, सरिता आर्मो, उपासना पाठक, विजय कुमार ठाकुर, प्रताप सिंह कंवर, हेमंत कुमार साहू, कृष्णा दास महंत, प्रमिला एक्का, अमरेन्द्र प्रताप सिंह,हनुमान सिंह उर्रे, शिवकुमार पटेल, नमिता केरकेट्टा, मंजूलता सिंह, अंजलि तंवर,नीरा,रांगूराम,शनिराम, नत्थूराम,कोन्ति एवं समस्त विद्यालय परिवार के साथ बिहान महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों एवं भारी संख्या में गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही.
कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता सुभाषचंद्र महतो एवं सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, पालकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त लखनलाल डहरिया द्वारा किया गया। उक्त की जानकारी व्याख्याता मानसिंह राठिया ने दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here