Home छत्तीसगढ़ मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

19
4

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 17 अगस्त 2026/ हसदेव परियोजना के अधीक्षण अभियंता पी.एन.एक्का ने मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बांध की वर्तमान स्थिति, जलस्तर एवं जलाशय में पानी की आवक तथा गेटों से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे.
वर्तमान में बांध के 9 गेट खोले गए हैं, जिनसे लगभग 49 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। जलाशय में पानी की लगातार हो रही आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है.
कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती ने बताया कि जलाशय में पानी की आवक और जलस्तर पर निरंतर नजर रखी जा रही है। जलाशय में पानी की आवक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि जलस्तर को नियंत्रित रखा जा सके.

उन्होंने बताया कि बांध से पानी छोड़े जाने को देखते हुए निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है तथा संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा बांध की स्थिति और जल प्रवाह की लगातार निगरानी की जा रही है.

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here