आकाशवाणी.इन
कोरबा, 18 अगस्त 2026/ कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा और रायगढ़ जिले से चोरी की गई 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में पुलिस ने मुड़ापार निवासी 20 वर्षीय गौरव नायक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी कौवा उर्फ फैजान पहले से ही एक अन्य मारपीट के मामले में जिला जेल कोरबा में निरुद्ध है.
पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले की जांच के दौरान आरोपी गौरव नायक को पकड़ा। पूछताछ और मेमोरेंडम कथन में आरोपी ने अपने साथी कौवा उर्फ फैजान के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया.
पुलिस के अनुसार आरोपी सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही मोटरसाइकिल का हैंडल लॉक तोड़कर उसे चोरी कर लेते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि कौवा उर्फ फैजान मास्टर चाबी की मदद से मोटरसाइकिल को ऑन करता था। इसके बाद दोनों आरोपी चोरी के वाहन को लेकर मौके से फरार हो जाते थे.
जांच के दौरान पुलिस ने कुल 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें एक मोटरसाइकिल मानिकपुर क्षेत्र से, दो मोटरसाइकिल थाना कोतवाली कोरबा क्षेत्र से, एक मोटरसाइकिल थाना उरगा क्षेत्र से और एक मोटरसाइकिल थाना कोतवाली रायगढ़ क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस कार्रवाई से कोरबा और रायगढ़ जिले में हुई मोटरसाइकिल चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है.
मामले में शामिल दूसरा आरोपी कौवा उर्फ फैजान वर्तमान में एक अन्य मारपीट के प्रकरण में जिला जेल कोरबा में निरुद्ध है। पुलिस उसके खिलाफ भी इस प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
गौरव नायक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस आरोपी से चोरी की अन्य घटनाओं, संभावित अन्य साथियों और चोरी की संपत्ति के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है.
कोरबा पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के मामलों में महत्वपूर्ण सफलता मिली है.
Finally found a place where the app installs without any glitches. The loading speed is impressive and the gameplay is top-notch. Just get the yooe777download and start playing.
I’ve tried a few platforms recently but this one is surprisingly smooth. The login process is quick and I didn’t encounter any lags. Definitely a solid choice for local players. Check out jilionelogin for a great experience.
If you are looking for a platform that actually pays out and has a wide range of slots, bigobet889 is the way to go.