Home छत्तीसगढ़ दूध देने जा रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, हत्यारे की...

दूध देने जा रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस…

23
3

आकाशवाणी.इन

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के भाटापारा-बलौदाबाजार जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम गैंदा और मुड़ियाडीह के बीच सड़क पर 65 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए हत्यारे की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान केजराम ध्रुव, पिता ढेलसिंह ध्रुव (65 वर्ष), निवासी ग्राम मुड़ियाडीह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि केजराम मंगलवार शाम करीब 5 बजे घर से दूध देने के लिए ग्राम गैंदा गया था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here