आकाशवाणी.इन
रायगढ़, 26 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में “एक शाम राखी के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब प्राइड की बहनों ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। पुलिस अधिकारियों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहयोग के प्रति सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी ट्रैफिक पुष्पेंद्र बघेल, डीएसपी उन्नति ठाकुर, एस.एन. सिंह सहित पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। लायंस क्लब प्राइड की बहनों द्वारा पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने का दृश्य भावुक और आत्मीय रहा.
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रक्षाबंधन का पर्व सुरक्षा और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस “सेवा, सुरक्षा और समर्पण” की भावना के साथ जनता की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य करती रहेगी.
उन्होंने बताया कि महिलाओं और बच्चों की समस्याओं, शिकायतों और आवश्यक मार्गदर्शन के लिए रायगढ़ पुलिस ने “हैलो सिस्टर” हेल्पलाइन नंबर 94792705 जारी किया है। हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों और कॉल की जांच महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाती है, ताकि जरूरतमंदों को संवेदनशीलता के साथ सहायता मिल सके.

एसएसपी ने रायगढ़ जिले की जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल की सराहना करते हुए कहा कि आमजन का सहयोग पुलिस को और बेहतर कार्य करने की ऊर्जा देता है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और जनता को सुरक्षा, सम्मान और विश्वास बनाए रखने का भरोसा दिलाया.
कार्यक्रम में लायंस क्लब प्राइड की प्रेसिडेंट डॉ. सविता साव, कोषाध्यक्ष मनीषा वर्मा, आशा बेरीवाल, चंपा अग्रवाल, शिखा खजांची, डॉ. प्रियंका सक्सेना, रानू पटेल, भावना पुलस्तिया, रितु तायल, मंजू डालमिया, निर्मला बेरीवाल, तान्या साव, दीपिका साव और चरंजीत घई ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधी.
“एक शाम राखी के नाम” कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को भावनात्मक गरिमा देने के साथ पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, सुरक्षा और सहयोग के रिश्ते को भी मजबूत किया। यह आयोजन पुलिस और समाज के बीच आत्मीय संबंधों का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया.
Absolute game changer! The rewards are generous and the customer support is always on point. Go to phjljl888
Super fast withdrawals and the customer service is very helpful. If you want a reliable site, check out phaajili.