आकाशवाणी.इन
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के प्रबंध कार्यकारिणी सत्र 2026-28 द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र पत्रकार प्रेस क्लब के टी.पी. नगर स्थित कार्यालय तिलक भवन में 15 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं.
आवेदन पत्र के साथ निर्धारित शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। आवेदक को कम से कम 3 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव होना आवश्यक है। आवेदन के साथ स्व-प्रमाणित शपथ पत्र, पहचान पत्र, वर्तमान संस्थान का परिचय पत्र या नियुक्ति पत्र, तथा प्रकाशित समाचारों या कतरनों की प्रतियां संलग्न करनी होंगी.
संपादक या ब्यूरो प्रमुख की अनुशंसा भी फॉर्म में अनिवार्य रूप से दर्ज होनी चाहिए। प्रेस क्लब प्रबंधन ने सभी आवेदकों से समय-सीमा के भीतर पूर्ण जानकारी एवं स्व-सत्यापित शपथ पत्र के साथ आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.










Really impressed with the own customer support here. They answered my questions almost instantly. Highly recommend it for anyone looking for a reliable place. vnperpa88
Best platform for local players in the Philippines! The customer support is actually helpful and responsive. Just visit arionplaycomph to start winning.