Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में आज राज्य खेल अलंकरण समारोह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82...

छत्तीसगढ़ में आज राज्य खेल अलंकरण समारोह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को करेंगे सम्मानित

2
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर, 29 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे से आयोजित होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान करेंगे.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही 5 टीमों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए आयोजित इस समारोह में कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार एवं सम्मान मिलेगा।

राज्य खेल अलंकरण समारोह में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान और शहीद विनोद चौबे सम्मान सहित मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इन पुरस्कारों के जरिए खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा.

समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव करेंगे। वहीं केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

इसके अलावा राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, रायपुर जिले के विधायक, महापौर मीनल चौबे और जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में मौजूद रहेंगे.

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित यह समारोह छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए खास अवसर होगा। राज्य सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से राज्य खेल अलंकरण प्रदान किया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here