आकाशवाणी.इन
कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/ एसईसीएल दीपका क्षेत्र में आयोजित राजभाषा पखवाड़ा 2026 का पुरस्कार एवं समापन समारोह उल्लासपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। दीपका क्षेत्र के ऑफिसर्स क्लब में आयोजित समारोह में विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपका क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक अशोक कुमार रहे.
कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय महाप्रबंधक अशोक कुमार के बुके से स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात अमला अधिकारी, विद्युत एवं यांत्रिकी, उत्खनन, विक्रय तथा सिविल विभाग के अधिकारियों का स्वागत किया गया। प्रबंधक मानव संसाधन ललित गौरव ने स्वागत उद्बोधन दिया। इसके बाद वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक राजभाषा राजेश कुमार गुरुद्वान ने राजभाषा पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया.
राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी निबंध प्रतियोगिता में संध्या नेताम ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय तथा कृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। के. ईस कुमार और पी. बद्री को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। हिंदी टिप्पणी-आलेखन प्रतियोगिता में प्रभात कोहली, संध्या नेताम, मिलिंद कुमार, पूर्णिमा कंवर और सौम्या सिंह को पुरस्कृत किया गया। चित्र आधारित हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता में पूर्णिमा कंवर, एस. पवन गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद राठौर, संतोष कुमार पटेल और सुनील कुमार शर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किए.
हिंदी व्याकरण ज्ञान प्रतियोगिता में भरत लाल साहू, एसके द्विवेदी, लक्ष्मण दास वैष्णव, योगेश कुमार और संध्या साहू को सम्मानित किया गया। हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में पंकज पाठक, रामेश्वर राम आदित्य, अनिकेत कुमार, ऋषभ कुमार और रुबीना को पुरस्कार प्रदान किए गए। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में रुबीना, लक्ष्मण दास वैष्णव, पंकज पाठक, रोहित और वीरेंद्र प्रसाद राठौर को पुरस्कृत किया गया.

हिंदी अंताक्षरी प्रतियोगिता में विभिन्न श्रमिक संगठनों की टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सीएमओएआई संगठन की सोमी सुराना, ऋषभ कुमार और अक्षय टोपले की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएमएस संगठन की सरजू रत्नाकर, वीरेंद्र प्रसाद राठौर और दीपशिखा श्रीवास की टीम को द्वितीय पुरस्कार मिला। एचएमएस संगठन के नीतीश कुमार कश्यप, शशांक खरे और विनोद कुमार सतनामी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटक संगठन की सतीश सिंह, नरेश दास और अंशुमाला दुबे तथा एटक संगठन की संतोष कुमार पटेल, दिलीप कुमार और योगेश कुमार की टीमों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया.
समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक अशोक कुमार ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और इसके प्रयोग में किसी भी प्रकार की झिझक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दैनिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देते हुए कार्यालयीन कार्यों को अधिक से अधिक हिंदी में करने का प्रयास किया जाना चाहिए.
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक राजभाषा राजेश कुमार गुरुद्वान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा प्रहरी तथा प्रेस-मीडिया से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे। राजभाषा पखवाड़ा 2026 का समापन हिंदी के प्रति जागरूकता, कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और राजभाषा के प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ हुआ.