Home छत्तीसगढ़ गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने किया महापुरुषों को नमन

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने किया महापुरुषों को नमन

1
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को कोरबा शहर में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी चौक कोरबा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, कोसाबाड़ी स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा तथा जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया और उनके जीवन, विचारों एवं देश के प्रति योगदान को स्मरण किया.

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोहनदास करमचंद गांधी एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें पूरी दुनिया दृढ़ निश्चय, सत्य के प्रति अडिग रहने और अहिंसा के मार्ग पर चलकर विजय प्राप्त करने के लिए जानती है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाते हुए ब्रिटिश शासन के विरुद्ध देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं आज भी सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी हैं.

डॉ. महंत ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान शास्त्री जी ने देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी गांधीवादी विचारों से प्रभावित थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन देश तथा गरीबों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया.

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी सभी धर्मों के प्रति सम्मान और उनकी अच्छी बातों को समझने की भावना रखते थे। उनके व्यक्तित्व का नैतिक प्रभाव तथा अहिंसा का सिद्धांत पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण विरासत है। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि शास्त्री जी कम उम्र से ही देश के लिए कुछ करने का संकल्प लेकर आगे बढ़े और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गए.

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि महात्मा गांधी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेताओं में शामिल थे। उन्होंने सत्याग्रह और अहिंसा के माध्यम से अत्याचार का विरोध किया तथा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाया। पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने कहा कि महात्मा गांधी का व्यक्तित्व किसी एक देश, जाति या समुदाय तक सीमित नहीं था। उन्होंने सत्य और अहिंसा के व्यापक महत्व को समझकर उसे अपने जीवन में आत्मसात किया और मानवता के कल्याण तथा सर्वोदय के लिए निरंतर प्रयास किया.

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, मनोज चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव बीएन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, अजा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व सभापति संतोष राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहू, एडी जोशी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, पार्षद रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, बद्री किरण, पुष्पा पात्रे, संगीता श्रीवास, द्रोपति तिवारी, सुखनंदन सिंह, रमेश वर्मा, माधुरी ध्रुव, सुभद्रा सिंह, हिमांशु सिंह, हरविंदर सिंह, संतोष यादव, गिरधारी बरेठ, अनिल सिंह, शांता मंडावे, डॉ. रामगोपाल यादव, गजानंद साहू, रवि खुंटे, बनवारी पाहुजा, झलकुंवर, ममता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here