Home छत्तीसगढ़ संजू के स्वर्ण से चमका कोरबा, यादव समाज ने घर पहुंचकर दी...

संजू के स्वर्ण से चमका कोरबा, यादव समाज ने घर पहुंचकर दी बधाई

13
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 03 अक्टूबर 2026/ अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर कोरबा की बेटी संजू देवी यादव ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। संजू की सफलता पर छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, कोरबा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके निवास पहुंचकर उनका अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

सम्मान के दौरान समाज की ओर से संजू देवी यादव को श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। संजू ने अपनी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से कोरबा के खेल जगत के साथ-साथ स्थानीय युवाओं में भी उत्साह बढ़ा है.

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि संजू देवी यादव की उपलब्धि विशेष रूप से बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने साबित किया है कि बेहतर अवसर, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ छोटे शहरों और सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाली प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र की युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.

कार्यक्रम छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव के मार्गदर्शन में तथा कोरबा जिला अध्यक्ष रिखीराम यादव के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कार्यकारी जिला अध्यक्ष मूरत यादव, सलाहकार सतानंद यादव, वार्ड क्रमांक 28 धर्मपुर के पार्षद श्रवण यादव, चैन सिंह यादव, छत राम यादव, दयानंद यादव, अमरिका यादव, दीनदयाल यादव और निखिल यादव सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे.

संजू देवी यादव की इस उपलब्धि पर भानु यादव, नित्यानंद यादव, उम्मेद यादव, रामरतन यादव, छत लाल यादव, बुधवार साय यादव, पुरुषोत्तम यादव, सोहित यादव और रामगोपाल यादव सहित अन्य सदस्यों ने भी शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रीय झेरिया यादव समाज कोरबा की ओर से संजू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए लंबे समय तक प्रेरणा बनी रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here