Home छत्तीसगढ़ वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए गैर-कार्यपालक कर्मचारियों को ₹10,250 पीएलआर का भुगतान

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए गैर-कार्यपालक कर्मचारियों को ₹10,250 पीएलआर का भुगतान

1
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों के गैर-कार्यपालक संवर्ग के कर्मचारियों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के Performance Linked Reward (PLR) को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। 3 अक्टूबर 2026 को CIL मुख्यालय, कोलकाता में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTUs) और CIL एवं SCCL प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में प्रति पात्र कर्मचारी ₹10,250 पीएलआर देने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी.

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी के समग्र प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह राशि पात्र गैर-कार्यपालक कर्मचारियों को दी जाएगी। निर्णय के अनुसार CIL, उसकी अनुषंगी कंपनियों तथा SCCL के पात्र गैर-कार्यपालक कर्मचारियों को 15 अक्टूबर 2026 या उससे पहले पीएलआर का भुगतान किया जाएगा। हालांकि, SCCL के मामले में भुगतान की तिथि SCCL प्रबंधन द्वारा तय की जा सकेगी.

बैठक में यह भी बताया गया कि AITUC के प्रतिनिधि श्री रमरेन्द्र कुमार स्वास्थ्य संबंधी कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके। उनके स्थान पर AITUC की ओर से श्री लखन लाल महतो ने बैठक में प्रतिनिधित्व किया.

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों तक यह संदेश पहुंचाने पर भी सहमति जताई कि चालू वित्तीय वर्ष में 815 मिलियन टन उत्पादन और 850 मिलियन टन डिस्पैच के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी कर्मचारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें.

बैठक में प्रबंधन की ओर से CIL के चेयरमैन बी. साईराम, निदेशक (मार्केटिंग/एचआर) मुकेश चौधरी, निदेशक (वित्त) मुकेश अग्रवाल, SCCL के निदेशक (PA&W) गौतम पोट्रू तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से BMS के के. लक्ष्मा रेड्डी, HMS के हरभजन सिंह सिद्धू, AITUC की ओर से लखन लाल महतो और CITU के डी.डी. रामानंदन सहित प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here