सक्ती। ग्राम पंचायत कचंदा, विकासखंड जैजैपुर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ शिविर में शासकीय अनुसूचित जाति कन्या क्रीड़ा परिसर चिस्दा (हसौद) की छात्रा कु. अनिता महंत को राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्रा को सम्मानित करते हुए उसकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं.
कु. अनिता महंत ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से शासकीय अनुसूचित जाति कन्या क्रीड़ा परिसर चिस्दा (हसौद), जैजैपुर सहित सक्ती जिले में हर्ष का माहौल है। अनिता की सफलता को विद्यालय एवं क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। खेल प्रतिभा के दम पर राज्य स्तर तक पहुंचकर उन्होंने संस्था और जिले का नाम गौरवान्वित किया है.
इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला सक्ती की सहायक आयुक्त सुश्री स्वप्निता सिंह ने कु. अनिता महंत को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी खेल प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। सहायक आयुक्त ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराए जाएं तो ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राएं भी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं.
Such a joyful experience overall. The graphics are sharp and the games load instantly. If you are looking for quality entertainment, ph11phjoy is the way to go.
Such a joyful experience overall. The graphics are sharp and the games load instantly. If you are looking for quality entertainment, ph11phjoy is the way to go.