आकाशवाणी.इन
कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/ कबीर आश्रम, सरहरगढ़ में कुदुरमाल परिक्षेत्र की महत्वपूर्ण सामाजिक सभा का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। सभा में कुदुरमाल परिक्षेत्र की ओर से श्रीमान टँकेश्वर वैष्णव जी के नाम को महासभा के प्रतिनिधि के रूप में प्रस्तावित किया गया.

इस अवसर पर आयोजक महंत हरिदास साहेब के सौजन्य एवं तत्वावधान में बैठक की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा आत्मीय भोजन व्यवस्था अत्यंत सुंदर एवं सराहनीय रही। इसके लिए सदस्यों ने महंत जी एवं समस्त सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया
सभा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामाजिक सदस्यता अभियान रहा। उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं को सदस्यता फॉर्म उपलब्ध कराए गए तथा सदस्यता का कार्य उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। यह अभियान केवल सदस्यता का औपचारिक कार्य नहीं, बल्कि समाज को संगठित, सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
इस गरिमामयी अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों—
मोहन दास बैरागी, ब्रह्मानंद वैष्णव, टँकेश्वर वैष्णव, पवन वैष्णव, जगदीश दास वैष्णव एवं गुरुशरण दास वैष्णव की गरिमामयी उपस्थिति, मार्गदर्शन एवं सहभागिता के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं
साथ ही, कुदुरमाल परिक्षेत्र के समस्त सामाजिक बंधुओं और हमारे युवा साथियों का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने समय निकालकर सभा में सहभागिता की और सदस्यता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।