Home छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रायपुर में किया विशाल प्रदर्शन

3
0

आकाशवाणी.इन

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर AAP ने किया राज्य निर्वाचन आयोग का घेराव

रायपुर, 09 अक्टूबर 2026/ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा आज 08 अक्टूबर 2026 को रायपुर के महिला थाना चौक में प्रदेश स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य निर्वाचन आयोग का घेराव करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की.

प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर में जोरदार प्रदर्शन किया.

कोरबा जिले से भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचकर प्रदर्शन में भाग लिया। कोरबा से यूथ विंग जिला अध्यक्ष आजाद बक्स, नियाज खान, आसिफ खान सहित अन्य कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आवाज बुलंद की.

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में देश की लोकतांत्रिक एवं चुनावी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग कर रही है.

उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार से जवाब मांगा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर चिन्हित मतदाताओं के नाम हटाने और फर्जी नाम जोड़ने की शिकायतें सामने आई हैं तथा निर्वाचन आयोग पर केंद्र सरकार के दबाव में काम करने के आरोप लग रहे हैं.

प्रदेश सह प्रभारी सौरभ झा, समर कुमार, राकेश जाटव एवं राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि आम आदमी पार्टी का आरोप है कि पद का दुरुपयोग करते हुए पिछले कुछ राज्यों के चुनावों में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया और इससे भाजपा को लाभ पहुंचा। उन्होंने कहा कि यदि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द इस्तीफा नहीं देते हैं, तो आम आदमी पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप देगी.

नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here