आकाशवाणी.इन
कोरबा, 20 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले से एक बेहद सुखद वन्यजीव समाचार सामने आया है। ज़िले के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम साजापानी के जंगलों में मंगलवार की सुबह एक मादा हथिनी ने नन्हे शावक को जन्म दिया है। जंगल में नए मेहमान की आमद के बाद से ही वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है.
मंगलवार की सुबह तकरीबन 6 बजे जन्म के बाद बढ़ी निगरानी

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार 20 अक्टूबर की सुबह शावक के जन्म की सूचना मिलते ही मैदानी अमले को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग की एक विशेष ट्रैकिंग टीम लगातार हाथियों के इस मूवमेंट पर नज़र रख रही है। चूंकि जन्म के शुरुआती दिनों में नवजात की सुरक्षा को लेकर मादा हथिनी बेहद संवेदनशील और आक्रामक हो जाती है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. साथ ही आसपास क्षेत्र में मुनादी भी कराई जा रही है.