Home छत्तीसगढ़ कोरबा HTPP पश्चिम: सिविल विभाग की बड़ी लापरवाही, “VIP” GUEST HOUSE पहुँच...

कोरबा HTPP पश्चिम: सिविल विभाग की बड़ी लापरवाही, “VIP” GUEST HOUSE पहुँच मार्ग किनारे लगा मिट्टी का ढेर बना ‘पहाड़’, सड़क पर फैला मलबा

4
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 22 अक्टूबर 2026/ हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPP) पश्चिम वीआईपी गेस्ट हाउस मार्ग पर इन दिनों सिविल विभाग की घोर लापरवाही का एक बड़ा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। मार्ग के किनारे सिविल विभाग द्वारा कॉलोनी से निकली मिट्टी बड़े पैमाने पर डंप कर दिया गया है. हद तो तब हो गई जब इस मलबे को हटाने के बजाय, वीआईपी गेस्ट हाउस जाने वाले बायपास मार्ग पर भी बिखेर दिया गया। सिविल विभाग की इस गैर-जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली के कारण यह पूरा मार्ग अब हादसों का सबब बन चुका है.

सिविल विभाग की अनदेखी से बढ़ा खतरा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, HTPP के सिविल विभाग द्वारा कॉलोनी से निकली इस मिट्टी को दो माह पूर्व वीआईपी मार्ग के किनारे लाकर डंप कर दिया गया। विभाग के अधिकारियों ने इसे समय रहते वहां से हटाना जरूरी नहीं समझा, जिससे यह ढेर धीरे-धीरे बड़ा रूप लेते जा रहा है.

अब स्थिति यह है कि भारी मात्रा में मिट्टी वीआईपी बायपास मार्ग पर भी फैल चुकी है, जिससे आधी सड़क मलबे से पट गई है और आने-जाने वाले राहगीरों के लिए रास्ता बेहद संकरा और जानलेवा हो गया है, इस संबंध में जब हमने अतिरिक्त मुख्य अभियंता शरद पाठक से उनका पक्ष जानने के लिए दूरभाष पर चर्चा करनी चाही तो उनके द्वारा कॉल रिसीव नही किया गया.

दुर्घटना का सबब बन रहा है बीच सड़क पर फैली मिट्टी

सिविल विभाग की इस लापरवाही ने इस पूरे क्षेत्र को दुर्घटना संभावित क्षेत्र (Accident Zone) बना दिया है, इस मार्ग से पावर प्लांट मे कार्य करने वाले ठेका श्रमिक सहित विद्धुत कर्मचारी भी आवागमन करते हैं, जिनके लिए बीच सड़क पर फैली मिट्टी अब दुर्घटना का सबब बन रहा है.

वीआईपी मार्ग की दुर्दशा पर उठ रहे सवाल

चूंकि यह मार्ग HTPP पश्चिम के वीआईपी गेस्ट हाउस को जोड़ता है, इसलिए यहांसे से प्रतिदिन कंपनी के उच्च अधिकारियों का भी आना-जाना होता है। अधिकारियों की नाक के नीचे सिविल विभाग द्वारा फैलाई गई इस अव्यवस्था पर अब तक कोई कार्रवाई न होना प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि सिविल विभाग जनता की सुरक्षा को ताक पर रखकर सोया हुआ है.

तत्काल सफाई के साथ जिम्मेदारों पर की जानी चाहिए कार्रवाई

सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले सिविल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। सिविल विभाग ने इस गंभीर समस्या को अब भी हल्के में लिया, तो इस मार्ग पर किसी भी दिन कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here