आकाशवाणी.इन
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध संगठनों के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ
कोरबा, 26 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के निर्देशानुसार फेडरेशन को सशक्त एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर 2026 को पंचवटी विश्राम गृह, कोरबा में जिला संयोजक चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रांतीय संयोजक द्वारा अधिकृत पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में पूर्व संयोजक जगदीश खरे ने प्रस्ताव रखा जिसमे सर्वसम्मति से डॉ. तरुण सिंह राठौर को जिला संयोजक तथा विपिन यादव को जिला उपसंयोजक मनोनीत किया गया.
बैठक में प्रमुख रूप से जी.आर. चंद्रा, प्रदेश समन्वयक, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ; सुनील कुमार कौशिक, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ; रोहित तिवारी, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ; प्रदीप कुमार पांडेय, प्रांताध्यक्ष, सर्व शिक्षक संघ तथा रविंद्र कुमार राठौर, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की गरिमामय उपस्थिति रही.
संबद्ध संगठनों के जिलाध्यक्षों, फेडरेशन के जिला पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी के सदस्यों के आपसी समन्वय और सर्वसम्मति से लिए गए इस निर्णय का उपस्थित पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी फेडरेशन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ कर्मचारियों एवं अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे.
उक्त बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला संयोजक जगदीश खरे, महासचिव ओमप्रकाश बघेल, सचिव तरूण प्रकाश वैष्णव, कोषाध्यक्ष राम कपूर कुर्रे, संबित साहू, जिलाध्यक्षगण -नित्यानंद यादव, पी पी एस राठौर, सनत राठौर, प्रवीण कुमार गुप्ता,विनोद यादव, सी एस शर्मा राजेंद्र मिश्रा, जयप्रकाश झा, चंद्रशेखर नागरची,अशोक कश्यप, मिथिलेश वर्मा, वेदराम कौशिक, गोरेलाल साहू, अनूप सिंह को राम, प्रकाश खाकसे, दिनेश टेंगवार, संतोष सोंध्या, कमलेश कुम्हार,संजय सोनवानी, चंद्रशेखर नागरची, के डी पात्रे, सर्वेश सोनी,अरुण मिश्रा, हरिराम पटेल, अनिल रात्रे, विनोद सांडेय, विनय सोनवानी, कीर्ति लहरे, मानसिंह राठिया, नरेंद्र श्रीवास,, देवेंद्र कुमार महतो, मुकुंद केशव उपाध्याय, रामेश्वर पटेल, सुरेश चौहान,जे आर माहेश्वरी, ओमप्रकाश तेलासी, चंद्रिका पांडेय,जयप्रकाश झा, के आर मल्होत्रा, रोशन यादव, जयकुमार राठौर अजय प्रताप सिंह प्रदीप चंदेल विजय कुमार जगत एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी फैडरेशन के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे.
नवीन दायित्व प्राप्त होने पर डॉ. तरुण सिंह राठौर एवं विपिन यादव को संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं.
उक्त जानकारी ओमप्रकाश बघेल, महासचिव, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला शाखा कोरबा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी.
Honestly, the variety of games here is impressive. I spent the whole weekend exploring and didn’t get bored once. Great experience overall 55llcombet