आकाशवाणी.इन
कोरबा, 03 नवंबर 2026/ कोरबा जिले की 13वीं बटालियन मड़वारानी (थाना उरगा) में पदस्थ आरक्षक कन्ना गटपल्ली बीते 5 अक्टूबर 2026 से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। एक महीने के करीब समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अपने पिता की तलाश में उनका पुत्र महेश कुमार गटपल्ली और एक सहयोगी बीजापुर से कोरबा पहुंचे हैं। दोनों लापता आरक्षक की तलाश में जुटे हुए हैं और आमजन से मदद की गुहार लगा रहे हैं.
5 अक्टूबर की शाम से नहीं मिला कोई सुराग
जानकारी के अनुसार, लापता आरक्षक कन्ना गटपल्ली (उम्र लगभग 49 वर्ष), पिता बाल्लैया गटपल्ली, मूल निवासी शांति नगर, नगर पालिका बीजापुर, जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़) हैं। वे कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत 13वीं बटालियन मड़वारानी में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे.
परिजनों के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2026 को रात लगभग 7 बजे वे बटालियन से बिना किसी को बताए कहीं चले गए थे। इसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। परिजनों और रिश्तेदारों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

पुत्र महेश कुमार गटपल्ली कोरबा पहुंचकर कर रहे तलाश
पिता के लापता होने से परिवार बेहद चिंतित है। पुत्र महेश कुमार गटपल्ली अपने एक सहयोगी के साथ बीजापुर से कोरबा पहुंचकर आरक्षक कन्ना गटपल्ली की तलाश कर रहे हैं। परिवार की उम्मीद अब आमजन के सहयोग पर टिकी हुई है.
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने आरक्षक कन्ना गटपल्ली को कहीं देखा हो अथवा उनके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें। परिवार ने जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की घोषणा भी की है.
लापता आरक्षक का हुलिया
नाम: कन्ना गटपल्ली
उम्र: लगभग 49 वर्ष
पिता का नाम: बाल्लैया गटपल्ली
कद:5 फीट 6 इंच, रंग: सांवला, चेहरा: गोल
लापता होने के समय पहनावा: काला जींस पैंट एवं फुल कत्था शर्ट
भाषा: हिंदी, गोंडी, तेलुगु एवं थोड़ी छत्तीसगढ़ी
उरगा थाना में दर्ज है गुमशुदगी का मामला
परिजनों की सूचना पर थाना उरगा में गुम इंसान क्रमांक 110/2026 दर्ज किया गया है। मामले में बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जांच की जिम्मेदारी प्रधान आरक्षक दीपक कुमार कश्यप (क्रमांक 219) को सौंपी गई है.
आमजन से भावुक अपील
परिवार ने आम नागरिकों, राहगीरों, वाहन चालकों, दुकानदारों एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों से विशेष अपील की है कि आरक्षक कन्ना गटपल्ली कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत संपर्क करें। आपकी एक छोटी-सी सूचना परिवार को उनके प्रियजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.
सूचना देने के लिए संपर्क करें:
📞 9301786416
📞 9131689871
सूचना देने वाले को परिवार की ओर से उचित इनाम दिया जाएगा.
परिवार ने सभी लोगों से इस खबर को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि लापता आरक्षक कन्ना गटपल्ली का जल्द पता लगाया जा सके और वे सकुशल अपने परिवार के पास लौट सकें.
Finally a site that doesn’t lag during peak hours. The login process is quick and everything just works perfectly on my phone. I always use jili30login for my daily gaming sessions.