Home छत्तीसगढ़ BREAKING: कोरबा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई यात्री बस, दो...

BREAKING: कोरबा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई यात्री बस, दो की मौत, छह घायल

34
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 15 नवंबर 2026/ जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा तानाखार स्थित अनूप ढाबा के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ, जब रायपुर से अंबिकापुर जा रही रॉयल यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रॉयल यात्री बस रायपुर से यात्रियों को लेकर अंबिकापुर की ओर रवाना हुई थी। रविवार तड़के कटघोरा क्षेत्र के तानाखार के पास अनूप ढाबा के समीप पहुंचने पर बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस चालक ट्रेलर को समय रहते नहीं देख पाया, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि छह यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। घायलों में एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है, जबकि शेष पांच घायलों का उपचार कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इसमें बस की रफ्तार, चालक की लापरवाही और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर की स्थिति सहित अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है.

इस हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर खड़े भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था तथा सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि तथा दुर्घटना के कारणों का विस्तृत विवरण सामने आना बाकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here