Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ में कम विजिबिलिटी से विमान की लैंडिंग रुकी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष...

रायगढ़ में कम विजिबिलिटी से विमान की लैंडिंग रुकी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा निरस्त

26
0

आकाशवाणी.इन

रायगढ़, 15 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा निरस्त हो गया है। जिंदल एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग नहीं हो पाने के कारण उनका रायगढ़ और धरमजयगढ़ का निर्धारित कार्यक्रम प्रभावित हुआ.

जानकारी के अनुसार, नितिन नवीन को रायगढ़ और धरमजयगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होना था। उनके आगमन को लेकर दोनों स्थानों पर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन कम दृश्यता के चलते विमान को जिंदल एयरपोर्ट पर उतारना संभव नहीं हो सका। इसके बाद उनका दोनों स्थानों का दौरा निरस्त कर दिया गया.

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धरमजयगढ़ पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। नितिन नवीन के दौरे के निरस्त होने के बावजूद मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

इस तरह खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का छत्तीसगढ़ दौरा प्रभावित हुआ है, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here