Home छत्तीसगढ़ एक्सक्लूसिव: जनपद पंचायत पाली के मादन में भ्रष्टाचार का ‘सर्कस’! 6 महीने...

एक्सक्लूसिव: जनपद पंचायत पाली के मादन में भ्रष्टाचार का ‘सर्कस’! 6 महीने में उखड़ी सड़क बनाने वाले उपसरपंच पति ने ही की नए काम की शिकायत, 23 अक्टूबर से दबा बैठा है कलेक्टर कार्यालय

77
0

आकाशवाणी.इन

सबूतों के साथ ‘आकाशवाणी डॉट इन’ का बड़ा खुलासा; खुद घटिया सड़क बनाने वाले अनिल पटेल ने खेला ‘शिकायत कार्ड’, कार्रवाई के नाम पर जिला प्रशासन के हाथ खाली।
पाली/कोरबा:
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायत मादन में सरकारी धन की मलाई चाटने और एक-दूसरे को नीचा दिखाने का एक अनोखा और बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की हदें इस कदर पार हो चुकी हैं कि खुद भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा व्यक्ति अब शिकायतकर्ता की भूमिका में नजर आ रहा है। इस पूरे खेल के पुख्ता दस्तावेज अब ‘आकाशवाणी डॉट इन’ के पास मौजूद हैं.
6 महीने में बिखर गई उपसरपंच पति अनिल पटेल द्वारा बनाई सड़क
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मादन में कुछ माह पूर्व ही एक सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। इस निर्माण कार्य की पूरी जिम्मेदारी उपसरपंच पति अनिल पटेल के पास थी। ग्रामीणों ने शुरुआत से ही काम में घटिया मटीरियल लगाने का आरोप लगाया था, जो अब सच साबित हो चुका है। महज 6 महीने के भीतर ही अनिल पटेल द्वारा बनाई गई 20 लाख रुपये लागत की 600 मीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। सड़क की गिट्टियां बाहर आ गई हैं और जनता की गाढ़ी कमाई मलबे में तब्दील हो चुकी है.

अक्टूबर 2026 में बनी सड़क भी जांच के दायरे में

कार्रवाई से बचने के लिए खुद बने ‘शिकायतकर्ता’, 23 अक्टूबर को पहुंचे कलेक्टर के पास
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब खुद कटघरे में खड़े उपसरपंच पति अनिल पटेल ने एक बड़ा पैंतरा खेला। अपने ऊपर होने वाली संभावित जांच और कार्रवाई से ध्यान भटकाने के लिए अनिल पटेल ने माह अक्टूबर 2026 में 20 लाख रुपये की लागत से 600 मीटर बनाई गई दूसरी नए सीसी रोड निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उपसरपंच पत्नी कावेरी पटेल और कुछ पंचो से दस्तखत लेकर सीधे जिला कलेक्टर से शिकायत कर दी .AAKASHVANI.IN पास मौजूद आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, यह शिकायत 23 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर कार्यालय में दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि खुद को ‘ईमानदार’ साबित करने और प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए यह ‘शिकायत कार्ड’ खेला गया है.

23 अक्टूबर को की गई शिकायत की कॉपी

कलेक्टर की चौखट पर शिकायत के बाद भी वर्तमान काम में धांधली रुकी नही
हैरानी की बात यह है कि 23 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज होने के बावजूद, धरातल पर जांच तो दूर, बीते अक्टूबर माह में पूरी हुई घटिया निर्माण कार्य को रुकवाया तक नहीं गया है। वर्तमान में जो नया सीसी रोड का निर्माण किया गया है, उसमें भी तकनीकी मापदंडों को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है। सीमेंट, रेत और गिट्टी के अनुपात में भारी हेरफेर की जा रही है और सड़क की मोटाई तय मानकों से बेहद कम है.

6 महीने में उखड़ी सड़क
प्रशासनिक लचरता और मिलीभगत पर उठ रहे सवाल
एक तरफ ग्रामीण परेशान हैं, दूसरी तरफ रसूखदार नेता एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें चमका रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जनपद पंचायत पाली और जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। 23 अक्टूबर से शिकायत की कॉपी टेबल पर होने के बाद भी तकनीकी टीम (इंजीनियर/एसडीओ) द्वारा मौके पर आकर जांच न करना, कहीं न कहीं प्रशासनिक लचरता या अधिकारियों की मूक सहमति की ओर साफ इशारा करता है।
अब मादन के ग्रामीणों ने दो टूक मांग की है कि उपसरपंच पति अनिल पटेल द्वारा बनाई गई पुरानी उखड़ी सड़क और अक्टूबर 2026 में बनाई गई नई सड़क, दोनों की ही किसी निष्पक्ष उच्च स्तरीय तकनीकी टीम से जांच कराई जाए। साथ ही, सरकारी पैसे का बंदरबांट करने वाले रसूखदारों और उन्हें शह देने वाले अधिकारियों पर सख्त कानूनी व दनात्मक कार्रवाई की जाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here