कोरबा।शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कोरबा जिले की दो विभूतियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमुंडा में पदस्थ व्याख्याता श्री हबेल सिंह अघरिया और श्रीमती पूर्णिमा देवी अघरिया को उत्तर प्रदेश के वृंदावन धाम (मथुरा) स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ द्वारा प्रतिष्ठित ‘विद्यावाचस्पति’ सारस्वत सम्मान से नवाजा गया है। एक ही जिले की दो प्रतिभाओं को एक साथ यह गौरव प्राप्त होने से पूरे कोरबा में हर्ष का माहौल है.
शोध और सामाजिक योगदान के लिए मिला सम्मान विद्यापीठ द्वारा जारी सम्मान पत्र के अनुसार, दोनों प्रतिभाओं को यह उपलब्धि उनके दीर्घकालीन शैक्षणिक, साहित्यिक और सामाजिक कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर दी गई है.
श्री हबेल सिंह अघरिया वर्तमान में शा.उ.मा.वि. कुसमुंडा में व्याख्याता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
श्रीमती पूर्णिमा देवी अघरिया को हिंदी लेखन, शिक्षण कार्य तथा समाजसेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए उनके शोध कार्यों और सामाजिक सहभागिता के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है.
शिक्षाविदों और शिक्षक संघ ने दी बधाई छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मानसिंह राठिया ने इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए इसे जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है। दोनों विभूतियों के सम्मानित होने पर जिले के साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर की है.
बधाई देने वालों में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष डॉ. तरुण सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष मानसिंह राठिया, संगठन मंत्री शंकरदयाल साव, डी.डी. साहू, राधारमण श्रीवास, राजेश तिवारी, छोटेलाल पटेल, दयाशंकर साहू, गुलाब दास महंत, विनोद जायसवाल, आर.डी. श्रीवास, साधना काथले और सुखी राम यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हैं। सभी ने आशा व्यक्त की है कि दोनों विभूतियां भविष्य में भी अपनी लेखनी और कार्यों से समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी.