Home एडमिनिस्ट्रेटर ग्राम अरदा में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

ग्राम अरदा में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

1
0

आकाशवाणी.इन

27 प्रकरणों में बेदखली आदेश जारी, राजस्व टीम ने मौके पर की कार्रवाई

कोरबा, 26 नवंबर 2026/ कटघोरा अनुविभाग के ग्राम अरदा में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग ने विशेष अभियान चलाया। कटघोरा एसडीएम विपिन दुबे के निर्देश पर तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर, नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल और राजस्व टीम ने मौके पर कार्रवाई की.

शासकीय भूमि पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माणों के संबंध में कुल 27 प्रकरणों में बेदखली आदेश जारी किए गए। आदेशों के परिपालन में राजस्व टीम ने मौके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here