Home छत्तीसगढ़ न्यूज़ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारीलाल अग्रवाल का निधन, शुभ चिंतकों मे शोक की...

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारीलाल अग्रवाल का निधन, शुभ चिंतकों मे शोक की लहर, आज होगा अंतिम संस्कार…

58
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 16 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारीलाल अग्रवाल का बुधवार देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार लगातार जारी था। दुरपा रोड, पुरानी बस्ती निवासी अग्रवाल ने रात लगभग 10:30 बजे अपने निवास पर अंतिम सांस ली.

जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बालको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की देखरेख में उपचार के बाद वे विगत दो दिनों से घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे, लेकिन बुधवार रात अचानक स्थिति गंभीर हो जाने के बाद उनका निधन हो गया.

उनके निधन की खबर लगते ही कोरबा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और नगरजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

बनवारीलाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक सम्मानित और लोकप्रिय चेहरा रहे। उन्होंने जनसेवा को अपना ध्येय बनाया और लंबे समय तक जनता के बीच सक्रिय रहे। अपने विनम्र स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के कारण वे सभी दलों के बीच समान रूप से सम्मानित थे. वे अपने पीछे धर्मपत्नी पुष्पा देवी, पुत्रवधू और पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. आकाशवाणी.इन न्यूज़ परिवार उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here