Home छत्तीसगढ़ शोक समाचार : वरिष्ठ पत्रकार सुभाष अग्रवाल के छोटे भाई सतीश अग्रवाल...

शोक समाचार : वरिष्ठ पत्रकार सुभाष अग्रवाल के छोटे भाई सतीश अग्रवाल का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

12
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 27 अक्टूबर 2026/ प्रेस क्लब के सदस्य एवं दैनिक तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल के छोटे भाई और शहर के प्रतिष्ठित नागरिक सतीश अग्रवाल का सोमवार 26 अक्टूबर 2026 की शाम 7:30 बजे निधन हो गया। वे होटल रिलैक्स इन के संचालक थे। उनके पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश अग्रवाल थे.

सतीश अग्रवाल पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कोरबा के मोती सागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा। इससे पहले अग्रोहा मार्ग स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी.

सतीश अग्रवाल के निधन पर कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रेस क्लब के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here