Home छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन में किए काम का करोड़ों बकाया, भुगतान के लिए...

जल जीवन मिशन में किए काम का करोड़ों बकाया, भुगतान के लिए आज अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे ठेकेदार…

18
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026/ जल जीवन मिशन के तहत जिलों में काम पूरा करने के बाद बीते ढाई साल से भुगतान के लिए निर्माण एजेंसियां और ठेकेदार जूझ रहे हैं। लंबे समय से भुगतान अटकने से परेशान ठेकेदार छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन की अगुवाई में 27 अक्टूबर को रायपुर में घड़ी चौक से लेकर अंबेडकर चौक तक विरोध-प्रदर्शन करेंगे.

एसोसिएशन के अध्यक्ष बीरेश शुक्ला के मुताबिक, बीते तीन साल से एजेंसियों का करीब पांच हजार करोड़ का भुगतान लंबित है। मिशन के तहत मल्टी विलेज योजना, सिंगल विलेज योजना, एमबीएस योजना, सोलर आधारित योजना, रनिंग वाटर योजना, नलकूप खनन योजना एवं अन्य स्कीमों के तहत कार्य किए गए हैं, लेकिन भुगतान रोक दिया गया है.

जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाना है, लेकिन भुगतान संबंधी संकट का असर अब योजना की जमीनी बदहाली पर नजर आ रही है। पर्याप्त संचालन और रखरखाव नहीं होने से ग्रामीणों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ठेकेदारों ने काम पूरा करने के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थानों से कर्ज लिया था। अब समय पर बैंक की किस्तें नहीं चुका पा रहे हैं। इस वजह से कई ठेकेदारों को खुदकुशी जैसा कदम भी उठाना पड़ा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here