Home छत्तीसगढ़ Viral Video : वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस,...

Viral Video : वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस, प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश…

112
0

आकाशवाणी.इन

छत्तीसगढ़। गरियाबंद के बाद अब सूरजपुर जिले से भी अश्लील डांस का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वन विभाग के रेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अश्लील नृत्य कराया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही बल्कि शासकीय भवन के दुरुपयोग का भी गंभीर उदाहरण माना जा रहा है.

वायरल वीडियो के बाद सवाल उठने लगे हैं कि वन विभाग के रेस्ट हाउस में इस प्रकार के कार्यक्रम की अनुमति किसने दी। कार्यक्रम के आयोजन, अनुमति और निगरानी में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है.

अश्लिल डांस मामले के बाद दूसरा बड़ा मामला

गौरतलब है कि इससे पहले गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में ओपेरा की आड़ में अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मैनपुर के एसडीएम तुलसी दास मरकाम को पद से हटा दिया था और उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था.

कलेक्टर ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया है। जानकारी के अनुसार, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए अपर कलेक्टर के नेतृत्व में जांच समिति गठित की गई है.

जांच समिति आयोजन की अनुमति, कार्यक्रम संचालन और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट आयुक्त (कमिश्नर) को सौंपी जाएगी.

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: कलेक्टर

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी अधिकारी या व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि भविष्य में शासकीय परिसरों में ऐसे आयोजनों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here