Home छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल…

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल…

120
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 12 जनवरी 2026/ बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत अजगरबहार–कोसगई मार्ग पर शनिवार को ग्राम धनगांव कोसम नाला के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक CG-10-BX-7583) ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन अजगरबहार की ओर से आ रहा था, जिसने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बालकों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश एवं दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here