Home छत्तीसगढ़ KORBA: धान नहीं बिकने से परेशान किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या...

KORBA: धान नहीं बिकने से परेशान किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश…

60
0

आकाशवाणी.इन

सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत पहुंचीं जिला अस्पताल, जाना किसान का हाल

कोरबा, 12 जनवरी 2026/ कोरबा जिले में धान खरीदी में अव्यवस्था एक बार फिर उजागर हुआ है, खरीद केंद्र में धान नहीं बिकने और टोकन नहीं मिलने से परेशान एक किसान ने आत्महत्या की नीयत से जहर का सेवन कर लिया। किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

पीड़ित किसान की पहचान सुमेर सिंह, निवासी ग्राम पुटा, हरदीबाजार (कोरबा जिला) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसान पिछले एक महीने से धान बेचने के लिए परेशान था, लेकिन न तो खरीदी केंद्र में उसका धान लिया गया और न ही उसे टोकन उपलब्ध कराया गया.

धान खरीदी केंद्र में टालमटोल से बढ़ा तनाव

किसान सुमेर सिंह का आरोप है कि फड़ प्रभारी द्वारा बार-बार आज-कल कहकर टाल दिया जा रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया। आर्थिक संकट और प्रशासनिक उदासीनता के चलते किसान ने यह आत्मघाती कदम उठाया.

जनदर्शन में भी नहीं मिला समाधान

परिजनों के अनुसार, किसान ने अपनी समस्या को लेकर जनदर्शन कार्यक्रम में भी आवेदन दिया था, लेकिन वहां से भी कोई ठोस समाधान नहीं मिला। लगातार अनदेखी से किसान हताश हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचीं सांसद ज्योत्सना महंत

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा प्रवास पर रहीं सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने किसान से मुलाकात कर उसका हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी पूरे मामले की जानकारी लेकर धान खरीदी व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी जताई.

धान खरीदी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने जिले में धान खरीदी प्रणाली, टोकन वितरण, और फड़ प्रभारियों की भूमिका पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here