Home छत्तीसगढ़ BREAKING : रील बनाने के दौरान नदी में डूबा युवक 48 घंटे...

BREAKING : रील बनाने के दौरान नदी में डूबा युवक 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव…

4
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 14 मई 2026/ जिले में रील बनाने के दौरान एक युवक की जान जाने का मामला सामने आया है। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र की अहिरन नदी की है, जहां 25 वर्षीय निखिल सिंह की डूबने से मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, निखिल अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगाई, जिसका वीडियो उसके दोस्तों द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किया जा रहा था.

छलांग लगाने के बाद युवक करीब तीन मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा, लेकिन उसके दोस्त यह समझते रहे कि वह तैर रहा है। तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। इस दौरान कोई भी उसे बचाने के लिए पानी में नहीं उतरा। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। हादसे के बाद दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने लगातार दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। 48 घंटे तक शव की तलाश करने के बाद बुधवार देर शाम रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया.

तभी अचानक मृतक का शव नदी के पानी के ऊपर आ गया, जिसे बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि NDRF टीम के पास पर्याप्त उपकरणों की कमी भी सामने आई, जिसके चलते खोजबीन में दिक्कतें आईं। मृतक निखिल सिंह SECL कुसमुंडा में कार्यरत एक डंपर ऑपरेटर का पुत्र था। युवक की असमय मौत के बाद से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here