Home अंतरराष्ट्रीय समाचार PM मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर, बैलगाड़ी वाली बारात बना...

PM मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर, बैलगाड़ी वाली बारात बना चर्चा का विषय…

2
0

आकाशवाणी.इन

14 मई 2026/ ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध जैसे हालातों के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सादगी, बचत और भारतीय परंपरा को अपनाने की अपील का असर अब अबूझमाड़ के प्रवेश द्वार डूमरतराई गांव में देखने को मिला है.

नारायणपुर जिले के डूमरतराई गांव निवासी एवं SP गनमैन कुबेर देहरी ने अपनी बारात मोटरगाड़ियों के बजाय बैलगाड़ी से निकालकर समाज को एक अनोखा संदेश दिया.

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और आधुनिक दिखावे के दौर में यह पहल लोगों के बीच आकर्षण और चर्चा का केंद्र बन गई है.

कुबेर देहरी ने कहा “हमारी संस्कृति और परंपरा हमारी असली पहचान है। नई पीढ़ी को इसे सहेजकर रखना चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को भी गंभीरता से लेना चाहिए.

इस अनूठी पहल की प्रदेश के मंत्री केदार कश्यप ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसा की और इसे भारतीय संस्कृति, सादगी और सामाजिक संदेश का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। बैलगाड़ी में निकली यह बारात अब पूरे इलाके में मिसाल बन चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here