Home छत्तीसगढ़ KV-2 एनटीपीसी कोरबा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: माताओं ने...

KV-2 एनटीपीसी कोरबा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: माताओं ने लगाए पौधे, बच्चों ने लिया उनकी देखभाल का संकल्प

1
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 08 जुलाई 2026/ पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देने के उद्देश्य से केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, एनटीपीसी कोरबा में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के ईको क्लब के तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान तथा वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता, विशेष रूप से माताओं के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों को अपनी माताओं को समर्पित किया। इस अवसर पर बच्चों ने यह भी संकल्प लिया कि वे पौधों की नियमित देखभाल करेंगे और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का पूरा प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी रहा.

विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों के माध्यम से विद्यार्थियों को हरियाली बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य का आधार भी बनते हैं.

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्राचार्य सुमित कुमार चौधरी ने सभी अभिभावकों और विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल माताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है.

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एम.एम. देवांगनश्रीमती एम.पी. मिंजश्रीमती मीनाक्षी शर्मा एवं परवेज़ रजा खान ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया.

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे पौधरोपण को केवल एक कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाते हुए लगाए गए प्रत्येक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें। इस पहल से विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here