Home छत्तीसगढ़ यातायात थाना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, DSP...

यातायात थाना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, DSP ज्योत्सना चौधरी ने ध्वजारोहण कर दी तिरंगे को सलामी

6
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 15 अगस्त 2026/ यातायात थाना परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर DSP ज्योत्सना चौधरी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी.

कार्यक्रम में ASI राम नारायण रात्रे, ईश्वरी लहरे, मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल संतोष, लखन सिंह, नीतू, कांस्टेबल राम पटले और रवि बकुले सहित यातायात थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

ध्वजारोहण के बाद सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया और आम नागरिकों की सुरक्षा तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here