Home कोरबा न्यूज़ बांगो बांध के 9 गेट खुले, 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया;...

बांगो बांध के 9 गेट खुले, 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया; सीतामणी के घरों में घुसा हसदेव नदी का पानी

3
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 16 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ और हसदेव कैचमेंट एरिया में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मिनीमाता बांगो जलाशय का जलस्तर 92.48 प्रतिशत तक पहुंच गया है. बांध में पानी की तेज आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने जल निकासी बढ़ा दी है। बांगो बांध के 9 गेट खोलकर हसदेव नदी में करीब 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद हसदेव नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

नदी के तटीय इलाकों के साथ ही निचली बस्ती सीतामणी क्षेत्र में भी पानी पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि यहां दर्जनों घरों में नदी का पानी घुस गया है. जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

पानी बढ़ने के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। स्थानीय इलाकों में लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग स्थिति पर लगातार नज़र बनाये हुए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here