आकाशवाणी.इन
कोरबा, 16 अगस्त 2026/ जिले में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बाँकीमोंगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने क्षेत्र में हुई डकैती की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने डकैती की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त की है.
पुलिस के अनुसार, बाँकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बलगी सबस्टेशन और सूराकछार खदान के अलावा दीपका खदान क्षेत्र में विगत दिनों डकैती की घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में बाँकीमोंगरा थाने में अपराध क्रमांक 148/2026 और 131/2026 तथा थाना दीपका में अपराध क्रमांक 01/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रकरणों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किए गए थे.
जांच के दौरान बाँकीमोंगरा पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और घटनाओं से जुड़े आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने जामनीमूड़ा निवासी 22 वर्षीय राजपाल चौहान, भिलाईबाजार निवासी 27 वर्षीय फिरोज मेमन, शुक्लाखार निवासी 21 वर्षीय निकेश कुमार कश्यप और शांतिनगर निवासी 24 वर्षीय होरीलाल केवट को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस ने पकड़ा है.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती की वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, इन मामलों में कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश लगातार जारी है और पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
कोरबा पुलिस का कहना है कि “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत चोरी, डकैती और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को मजबूत कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है.
Honestly the best place to access my account. The login process is super smooth and I never encounter any glitches. Highly recommend jiligologin for everyone!