आकाशवाणी.इन
कोरबा, 17 अगस्त 2026/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उद्यानिकी विभाग में देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक संचालक उद्यान पतराम सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को सम्मानपूर्वक सलामी दी.

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान में सहभागिता की। राष्ट्रगान के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रमुखता से अभिव्यक्त किया गया.

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर जवानों को नमन किया। कार्यक्रम उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ.
The app is incredibly smooth and the graphics are stunning. It makes the betting experience so much more immersive. Love 3366betapp.