आकाशवाणी.इन
कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मिनीमाता हसदेव बांगो जलाशय में लगातार बढ़ रही पानी की आवक और तेज बारिश को देखते हुए बांध से पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाई जा रही है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे से 8,828 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। अब बांध से कुल 49,828 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग ने हसदेव नदी के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.
जलाशय की ताजा स्थिति के अनुसार सुबह बांध का जलस्तर 358.70 मीटर दर्ज किया गया, जो कुल क्षमता का करीब 94.24 प्रतिशत है। पिछले 10 घंटे में जलस्तर में करीब 7 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। वर्तमान में बांध के 9 गेट खुले हैं और इनसे करीब 41,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। जल निकासी की प्रक्रिया 16 अगस्त की सुबह 8:45 बजे से लगातार जारी है.
लगातार बारिश से बढ़ रही पानी की आवक
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 9 बजे से लगभग दो घंटे तक क्षेत्र में तेज बारिश हुई। सोमवार सुबह भी करीब 45 मिनट तक तेज बारिश जारी रही। लगातार बारिश के कारण जलाशय में पानी की आवक बढ़ रही है। जिसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने गेटों से पानी के डिस्चार्ज की मात्रा बढ़ाने का निर्णय लिया है.
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता संतोष कुमार भारती ने बताया कि जलाशय में पानी की आवक और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए गेटों से पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाई जा रही है। करीब 10 बजे से अतिरिक्त 8,828 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा, जिससे कुल डिस्चार्ज बढ़कर 49,828 क्यूसेक हो जाएगा। उन्होंने निचले क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की अपील की है.
नदी-नालों से दूर रहने की अपील
बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण हसदेव नदी और आसपास के नदी-नालों में जलस्तर बढ़ सकता है। विभाग ने लोगों से नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने कहा गया है.
Super easy registration process and I was playing within minutes. The vibe here is just right. phjili6 is simply the best in the game.