Home छत्तीसगढ़ गणेशोत्सव और विश्वकर्मा पूजा को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, शहर में बाइक...

गणेशोत्सव और विश्वकर्मा पूजा को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, शहर में बाइक पेट्रोलिंग कर गणेश पंडालों का लिया जायजा

7
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 19 सितम्बर 2026/ अभी चल रहे गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक बाइक पेट्रोलिंग की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया.

पुलिस टीम ने सिविल लाइन थाना, मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र, कोतवाली थाना और सीएसईबी थाना क्षेत्र में बाइक पेट्रोलिंग करते हुए गणेश पंडालों का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने पंडाल समितियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और आयोजन के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए.

गणपति विसर्जन और आगामी धार्मिक आयोजनों को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी हैं। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर संदिग्ध एवं असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी त्योहारों के दौरान नियमित एवं प्रभावी पेट्रोलिंग जारी रखने के निर्देश दिए.

बाइक पेट्रोलिंग की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले सहित नगर पुलिस अधीक्षक, संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और पुलिस बल ने संभाली। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की.

कोरबा पुलिस ने गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा के आयोजकों एवं आम नागरिकों से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने कहा है। पुलिस का कहना है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी एवं पेट्रोलिंग जारी रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here