Home छत्तीसगढ़ अस्थायी गौठान में मवेशियों की मौत, दो दिनों में 20 से ज्यादा...

अस्थायी गौठान में मवेशियों की मौत, दो दिनों में 20 से ज्यादा पशुओं के दम तोड़ने का दावा, व्यवस्था पर उठे सवाल

2
0

आकाशवाणी.इन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। सीपत क्षेत्र के झलमला गांव में बनाए गए अस्थायी गौठान में दो दिनों के भीतर 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत होने का ग्रामीणों ने दावा किया है। वहीं सरपंच धनलाल साहू ने 14 मवेशियों की मौत की बात कही है.

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण गौठान परिसर में जगह-जगह कीचड़ फैल गया है। इससे वहां मौजूद मवेशियों के लिए परेशानी बढ़ गई है और गौठान की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं.

ग्रामीणों का आरोप है कि अस्थायी गौठान में मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा, पानी और बारिश से बचाव की व्यवस्था नहीं है। करीब दो महीने पहले खुले मैदान में फेंसिंग कर यह अस्थायी गौठान बनाया गया था.

एक समय इस गौठान में 300 से अधिक मवेशी मौजूद थे। अब बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत के बाद ग्रामीणों ने मृत पशुओं की वास्तविक संख्या और उनकी मौत के कारणों की जांच की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here