Home एडमिनिस्ट्रेटर सेवा की कहानी: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार...

सेवा की कहानी: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार

1
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/ बेटी की पढ़ाई जारी रखने की इच्छा हर माता-पिता की होती है। पं. रविशंकर नगर, कोरबा निवासी पूर्णिमा वर्मा और उनके पति अशोक कुमार वर्मा भी अपनी बेटी को आगे पढ़ाना चाहते हैं। अशोक कुमार रेजा-कुली का काम करते हैं। ऐसे में बेटी की शिक्षा के लिए मिली आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए सहारा बनी है.
पूर्णिमा वर्मा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिक हैं। उनका पंजीयन 08 अगस्त 2025 को हुआ था। श्रम विभाग से उन्हें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत उनकी पहली बेटी के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई, जिसका उपयोग उन्होंने बेटी की आगे की पढ़ाई में किया.
पूर्णिमा कहती हैं कि इस सहायता से उन्हें बेटी की शिक्षा का खर्च उठाने में मदद मिली। उन्होंने सहयोग के लिए श्रम विभाग कोरबा और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here