Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव्य आयोजन

रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव्य आयोजन

1
0

आकाशवाणी.इन

रायगढ़, 02 अक्टूबर 2026/ रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं रायगढ़ कॉलेज ऑफ एजुकेशन फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 के अवसर पर विविध शैक्षणिक, रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस वर्ष की थीम “Empowering Pharmacists for Healthier Futures” को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट की भूमिका, जिम्मेदारियों एवं स्वास्थ्य सेवा में उनके योगदान से अवगत कराया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर श्री शक्ति अग्रवाल जी के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने फार्मेसी के क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपने दायित्वों को समझने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया.

दिनांक 30/09/2026 को भी महाविद्यालय में Reel Making, Leaflet Presentation एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए फार्मासिस्ट की भूमिका, औषधियों के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग, एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण प्रयोग तथा स्वास्थ्य जागरूकता का प्रभावी संदेश आमजन तक पहुंचाया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों को सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया.

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं लीफलेट प्रेजेंटेशन भी आयोजित किए गए। क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने फार्माकोलॉजी, फार्मास्यूटिक्स, औषधि सुरक्षा, सामान्य स्वास्थ्य एवं फार्मेसी से संबंधित प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर देकर अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया.

पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने Rational Drug Use, Antibiotic Resistance, Drug Safety, Pharmacist’s Role, Patient Awareness एवं Healthy Society जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए.

वहीं लीफलेट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन तक स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया। विद्यार्थियों ने दवाओं का सही एवं सुरक्षित उपयोग, डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लेने, एंटीबायोटिक का अनावश्यक उपयोग न करने तथा दवाओं के संभावित दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। रोगियों को दवाओं के सही उपयोग, उचित खुराक, संभावित दुष्प्रभाव एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.

इस अवसर पर रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. डी. के. प्रधान एवं रायगढ़ कॉलेज ऑफ एजुकेशन फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. हरीश गुप्ता सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें फार्मेसी के क्षेत्र में नवीन ज्ञान प्राप्त करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया.

विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह, अनुशासन एवं टीम भावना देखने को मिली.

महाविद्यालय द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों की ज्ञानवर्धक क्षमता, रचनात्मकता, संचार कौशल एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ाना रहा। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों ने फार्मासिस्ट की सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा संबंधी भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया तथा “Empowering Pharmacists for Healthier Futures” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here