Home छत्तीसगढ़ नौनिहाल छात्रवृत्ति से सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बेटी की पढ़ाई को मिला सहारा, श्रमिक...

नौनिहाल छात्रवृत्ति से सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बेटी की पढ़ाई को मिला सहारा, श्रमिक परिवार को मिली 3 हजार रुपये की मदद

4
0

आकाशवाणी.इन

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 04 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को आर्थिक संबल देने में मददगार साबित हो रही है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम झुमका निवासी फुलेश्वरी साहू की बेटी को योजना के तहत 3 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिली है। इस सहायता से परिवार को बेटी की पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक सामग्री जुटाने में मदद मिली.

फुलेश्वरी साहू सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाकर उन्हें आगे बढ़ाना चाहती हैं। आर्थिक तंगी के कारण किताब, कॉपी और अन्य शैक्षणिक सामग्री की व्यवस्था करना परिवार के लिए चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत मिली सहायता ने उनकी चिंता को कम किया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में संचालित इस योजना के तहत पात्र पंजीकृत श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। फुलेश्वरी साहू की बेटी को मिली 3 हजार रुपये की राशि पढ़ाई की जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित हुई है.

फुलेश्वरी साहू ने कहा कि सरकार से मिली यह सहायता उनके लिए केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि बेटी की शिक्षा और भविष्य को लेकर भरोसे का आधार है। उन्होंने बताया कि आर्थिक परिस्थितियां कठिन होने के बावजूद अब बेटी की पढ़ाई जारी रखने के लिए परिवार का हौसला बढ़ा है.

जिला प्रशासन द्वारा पात्र श्रमिक परिवारों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आर्थिक कारणों से बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो। नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here