Home उत्तर प्रदेश ACCIDENT BREAKING : ट्रक से भिड़ी सेना की एंबुलेंस, एक जवान समेत...

ACCIDENT BREAKING : ट्रक से भिड़ी सेना की एंबुलेंस, एक जवान समेत 4 की दर्दनाक मौत

9
0

आकाशवाणी.इन

सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर पर हलियापुर थाना क्षेत्र में सेना की एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एंबुलेंस चालक, एक सैन्यकर्मी और जवान के परिवार के दो सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, सेना की एंबुलेंस पंचकुला से एक जवान का शव लेकर देवरिया जा रही थी। हलियापुर के पास अचानक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद एंबुलेंस में सवार लोगों के शव वाहन में फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही हलियापुर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची.

एंबुलेंस में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शवों को बाहर निकाला गया। वहीं, जवान के शव को फिलहाल हलियापुर थाने में रखवाया गया है। हादसे के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में एंबुलेंस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने सेना और मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here