Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, महत्वपूर्ण...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, महत्वपूर्ण विषयों पर हो रही चर्चा

18
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राज्य सरकार के मंत्री शामिल हो रहे हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है.

मंत्रिपरिषद की इस बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है। बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों की आधिकारिक जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद सामने आएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here