Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में हर्ष फायरिंग पर फिर विवाद : अब SP के बेटे...

छत्तीसगढ़ में हर्ष फायरिंग पर फिर विवाद : अब SP के बेटे का वीडियो वायरल, हाथ में दिखी सर्विस गन, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा, इधर MLA मंडावी ने उठाए सवाल

32
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026/ राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा का विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान बिना वर्दी के हर्ष फायरिंग करने का मामला इन दिनों गरमाया हुआ है। इसी बीच मोहला-मानपुर के एसपी यशपाल सिंह का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बेटा भी सर्विस गन हाथ में थामे नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब एक बार फिर से सियासी बवाल मच गया है.

एसपी वाईपी सिंह और उनके बेटे का शस्त्र पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार से सवाल किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कानून के रखवाले ही जब कानून की धज्जियां उड़ाएंगे तो जनता की रक्षा कौन करेगा? “सुशासन” की कौन-सी योजना के अंतर्गत एसपी के बेटे को भाजपा सरकार ने फायरिंग का अधिकार दिया है? इस पर अभी तक आर्म्स एक्ट के तहत सरकार ने क्या कार्रवाई की?

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के विधायक इंदर शाह मंडावी ने भी मामले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी के अवसर पर रक्षित केंद्र में एसपी और उनके बेटे द्वारा हर्ष फायरिंग किए जाने के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या एसपी के बेटे को हर्ष फायरिंग करने की अनुमति है? जब कानून सबके लिए समान है, तो क्या एसपी के बेटे या उनके परिवार के लिए अलग कानून है? यह एक बड़ी विसंगति है, जिसकी जांच की मांग की गई है.

विधायक मंडावी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में आईजी अजय यादव से भी बातचीत की है। आईजी ने उन्हें बताया कि वायरल वीडियो पिछले साल का है। इस पर विधायक ने कहा कि वीडियो इस साल का हो या पिछले साल का, इसकी सत्यता की जांच होनी चाहिए और उस पर निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि जब कानून के रखवाले ही कानून तोड़ेंगे, तो यह कहां का न्याय है? विधायक मंडावी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा शासन में पूरा प्रशासन, चाहे कलेक्टर हो या एसपी, सरकार के पिछलग्गू की तरह काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, डीजीपी और आईजी को पत्र भी भेजा गया है.

आईजी ने कही यह बात

वहीं इस पूरे मामले में आईजी अजय यादव से लल्लूराम डॉट कॉम ने बातचीत की, जिसमें उन्होंने वायरल वीडियो को पुराना बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी हमारे पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here