Home छत्तीसगढ़ वीडियो में देखिये👉KORBA POLICE ने मारपीट करने वाले आरोपियों का सरेराह निकाला...

वीडियो में देखिये👉KORBA POLICE ने मारपीट करने वाले आरोपियों का सरेराह निकाला जुलूस…

76
0

आकाशवाणी.इन

29 मई 2026/ शहर के सीतामणी चौक में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकाला। कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को सीतामणी चौक से पैदल कोतवाली थाना तक ले जाकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे.

गौरतलब है कि बुधवार को सीतामणी निवासी रोशन शर्मा पर करीब 10 से 15 युवकों ने बीच सड़क पर हमला कर दिया था। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसे घेरकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था.

हमले में गंभीर रूप से घायल रोशन को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में नागेश मद्रासी, आलोक यादव और साहिल यादव के नाम शामिल बताए जा रहे हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

पुलिस ने आरोपियों को उसी सीतामणी चौक क्षेत्र से जुलूस के रूप में निकाला, जहां वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा.

कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को सराहते हुए क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here