Home छत्तीसगढ़ आपत्तिजनक हालत में मिले युवक और महिला, VIDEO वायरल हुआ तो बस्ती...

आपत्तिजनक हालत में मिले युवक और महिला, VIDEO वायरल हुआ तो बस्ती में मच गया हंगामा…

200
0

आकाशवाणी.इन

बाइक छोड़कर भागा युवक, स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन थाने में की शिकायत; पुलिस जांच में जुटी

कोरबा, 29 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला को युवक के साथ कथित आपत्तिजनक हालत में देखे जाने के बाद बस्ती में हंगामा मच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामला गुरुवार का बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चे के साथ रिसदा बस्ती में रहती है। महिला का पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है और कभी-कभी बच्चे को भी अपने साथ ले जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला के घर पर एक युवक का लगातार आना-जाना था, जिससे बस्ती का माहौल खराब हो रहा था.

कैमरे में कैद हुआ मामला

बताया जा रहा है कि गुरुवार को एक युवक बाइक से महिला के घर पहुंचा था। कुछ देर बाद बस्ती के एक व्यक्ति ने मोबाइल कैमरा ऑन कर घर की ओर रुख किया। इस दौरान महिला और युवक को कथित रूप से आपत्तिजनक हालत में देखा गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया.

हंगामे के बीच युवक मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा.

विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट

बस्तीवासियों का आरोप है कि युवक अक्सर महिला के घर आता था। जब भी लोग इसका विरोध करते थे, तो महिला कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाती थी। इसी वजह से स्थानीय लोगों में लंबे समय से नाराजगी थी.

घटना के बाद लोगों ने महिला को बस्ती से हटाने और इलाके में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here