Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ विधानसभा: मानसून सत्र का चौथा दिन आज, PDS और प्लास्टिक बैन...

छत्तीसगढ़ विधानसभा: मानसून सत्र का चौथा दिन आज, PDS और प्लास्टिक बैन सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

5
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। प्रश्नकाल में मंत्री राजेश अग्रवाल, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी जवाब देंगे। सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल पत्रों को पटल पर रखेंगे। साथ ही छग ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को पारित किया जाएगा और उद्योग मंत्री औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन अधिनियम पेश करेंगे.

आज सदन में कुल 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं और 8 विधायक अपनी याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। गृहमंत्री विजय शर्मा अग्निशमन एवं आपातकालीन (सेवा) संशोधन विधेयक को पारित करेंगे। विधायक सुशांत शुक्ला PDS से जुड़े मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे, जिसका जवाब खाद्य मंत्री दयालदास बघेल देंगे.

इसके अलावा, राज्य में बढ़ते प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर और छत्तीसगढ़ में एक समर्पित ‘खेल विश्वविद्यालय’ की स्थापना के लिए विधायक सुशांत शुक्ला अशासकीय संकल्प लेकर आएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here